अंतिम सोमवारी को लेकर हाई अलर्ट पर रेल पुलिस-प्रशासन

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

जमालपुर रेलवे पुलिस ने श्रावणी मेले के अंतिम सोमवारी के दौरान लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में हुई भगदड़ की घटना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। हजारों कांवरियों की संभावित भीड़ को देखते हुए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

अंतिम सोमवारी को लेकर हाई अलर्ट पर रेल पुलिस-प्रशासन

जमालपुर, निज प्रतिनिधि।विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की अंतिम सोमवारी और बीते दिनों लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में हुई भगदड़ की घटना को देखते हुए रेल जिला जमालपुर पुरी तरह हाई अलर्ट मोड पर है। अंतिम सोमवारी पर हजारों कांवरियों के जमालपुर स्टेशन पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेल पुलिस ने रविवार को डॉग स्क्वाड के साथ सघन जांच अभियान चलाया। रेल थाना जमालपुर के एसएचओ स्वराज कुमार की अगुवाई में एसआई मुन्ना कुमार और एएसआई अमरेश कुमार सिंह की टीम ने स्टेशन परिसर, सभी प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास द्वार समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की। डॉग स्क्वाड की मदद से यात्रियों के सामान की भी बारीकी से जांच की गई।

इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। अंतिम सोमवारी को लेकर स्टेशन पर सुबह से ही कांवरियों की भीड़ बढ़ने लगी थी। बोल बम के जयकारों से पूरा स्टेशन परिसर गुंजायमान रहा। भीड़ को देखते हुए रेल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।इस बवत स्वराज कुमार ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों एवं कांवरियों की सुरक्षा रेल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। पूरे मेला अवधि में नियमित गश्त, जांच और निगरानी की जा रही है। अंतिम सोमवारी को लेकर विशेष रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान की सूचना तत्काल रेल पुलिस को दें। मौके पर अभियान में हेड कांस्टेबल प्रतिभा कुमारी, कांस्टेबल सत्यम कुमार, अलीशा कुमारी, सोनू कुमार, कल्पना कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअंतिम सोमवारी को लेकर हाई अलर्ट पर रेल पुलिस-प्रशासन