डुमरी विधायक ने डीवीसी अध्यक्ष को सौंपा दस सूत्री मांग पत्र

हिन्दुस्तान, बोकारो
share

डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने डीवीसी अध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र के विकास, विस्थापितों के अधिकार और जनसमस्याओं पर चर्चा की। विधायक ने डीवीसी से प्रभावित नागरिकों की समस्याएँ उठाईं और 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा, जिसमें कई मुद्दे शामिल थे।

डुमरी विधायक ने डीवीसी अध्यक्ष को सौंपा दस सूत्री मांग पत्र

नावाडीह, प्रतिनिधि।​डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने डीवीसी अध्यक्ष से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, विस्थापितों के अधिकार और जनसमस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत चर्चा की।

समस्याएँ उठाना

इस दौरान विधायक ने झारखंड में संचालित डीवीसी की विभिन्न इकाइयों से प्रभावित स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया और 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इनमें डीवीसी में कार्यरत कैजुअल कर्मियों को भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार सभी सुविधाएं प्रदान की जाए एवं माह में केवल 13 कार्यदिवस को बढ़ा कर 26 किया जाय, ​विस्थापितों की अधिग्रहित जमीनों के रैयतों का बकाया मुआवजा तुरंत जारी हो, प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मिले, बीटीपीएस इकाई में छुटे पंचायतों (पोखरिया व मुंगोरंगामाटी) को तत्काल सीएसआर से जोड़ा जाए, सीटीपीएस की तर्ज पर बीटीपीएस में भी विस्थापित एवं स्थानीय बच्चों के लिए निःशुल्क आईटीआई तकनीकी शिक्षा शुरू की जाएय, डीवीसी के अस्पतालों में अनुभवी चिकित्सकों व स्टाफ की नियुक्ति की जाए, अस्पतालों को आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से जोड़ा जाए और सीएसआर क्षेत्रों में एम्बुलेंस सेवा शुरू हो, ​ग्रामीण विद्यार्थियों और नागरिकों की सुविधा के लिए पोखरिया से केबी कॉलेज बेरमो तक तथा मानपुर से चंद्रपुरा (तक दो बसें चलाई जाय, डुमरी विधानसभा कृषि आधारित क्षेत्र होने के नाते नए चेक डैम का निर्माण कर सोलर युक्त वाटर लिफ्ट इरिगेशन की व्यवस्था की जाए, फ्लाई ऐश के अनियमित परिवहन और डंपिंग पर रोक लगे, साइलो सिस्टम व आधुनिक तकनीक से वायु और जल प्रदूषण नियंत्रित किया जाय, ​परियोजना से 10 किमी दायरे में आने वाले गांवों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य, पेयजल, पक्की सड़कें, बिजली और शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, बीटीपीएस अंतर्गत आने वाले उवि पिपराडीह एवं उवि पलामू को चहारदिवारी कराई जाय तथा एक उच्च स्तरीय विद्युत कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाए, जिससे प्रशिक्षित स्थानीय युवाओं को डीवीसी के नियोजन में प्राथमिकता मिले।

8. डीवीसी अध्यक्ष को मांग पत्र सौंपते।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने किससे मुलाकात की?−
डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने डीवीसी अध्यक्ष से मुलाकात की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडुमरी विधायक ने डीवीसी अध्यक्ष को सौंपा दस सूत्री मांग पत्र