जरूरी... फोटो...
जरूरी... फोटो... इंसिग्निया-26 में जैपुरिया स्कूल्स बनारस को तीन सम्मान वाराणसी। सेठ

फोटो : एमआर जैपरिया वाराणसी। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस ने ‘इंसिग्निया-2026’ चेयरपर्सन्स समिट एंड अवॉर्ड्स में तीन प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए। गुरुग्राम में आयोजित इस समारोह में विद्यालय को शैक्षणिक उपलब्धियों, समग्र विकास तथा अभिभावक सहभागिता में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से यह पुरस्कार निदेशक आयुष्मान बजाज और गवेन्द्र बजाज ने प्राप्त किए। इंसिग्निया 2026 के निर्णायक मंडल में ममता सैकिया, सुदेशना सेनगुप्ता और डॉ. देबोर्षि बराट शामिल रहे। इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने कहा कि यह सम्मान हमारे विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और नेतृत्व टीम की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब हैं।
शैक्षणिक उत्कृष्टता महत्वपूर्ण है लेकिन वास्तविक शिक्षा आत्मविश्वासी, सक्षम और संवेदनशील व्यक्तित्व के निर्माण में निहित है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, अधिशासी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक अनिल के. जाजोदिया, बाबतपुर प्रधानाचार्या सुधा सिंह, पड़ाव कैम्पस प्रधानाचार्य बिनोद कुमार दास, शैक्षणिक प्रबंधक नरेन्द्र पाण्डेय ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।


