ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशजैन मुनि ने लड़कियों को बताया सामग्री, बोले- उनकी ही गलती से अपराध होते हैं

जैन मुनि ने लड़कियों को बताया सामग्री, बोले- उनकी ही गलती से अपराध होते हैं

जैन मुनि विश्रांत सागर ने विवादित बयान देते हुए देश भर की लड़कियों को सामग्री बताया है और उन्हें संयमित रहने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि लड़कियों के खिलाफ अपराध की घटनाओं में 95 फीसदी...

जैन मुनि ने लड़कियों को बताया सामग्री, बोले- उनकी ही गलती से अपराध होते हैं
एजेंसी,सीकरThu, 30 Aug 2018 11:18 AM
ऐप पर पढ़ें

जैन मुनि विश्रांत सागर ने विवादित बयान देते हुए देश भर की लड़कियों को सामग्री बताया है और उन्हें संयमित रहने की सलाह दी है।

साथ ही उन्होंने कहा है कि लड़कियों के खिलाफ अपराध की घटनाओं में 95 फीसदी गलती लड़कियों की होती है। 

लड़कियों को बेहद संभल कर चलने की जरूरत

सीकर जिला मुख्यलय पर चातुर्मास कर रहे जैन मुनि विश्रांत सागर ने बुधवार को यहां कहा कि आज के समय में लड़कियों को बेहद संभल कर चलने की जरूरत है, क्योंकि लड़कियों को अपने पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष दोनों की इज्जत बचा कर रखनी है।

यही नहीं जैन मुनि ने लड़कियों को सामग्री बताया। उन्होंने कहा की आज के समय में लड़कियों को पाश्चात्य संस्कृति के बहकावे में नही आकर, संस्कार के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।

US ने भारत को चेताया- रूस से हथियार खरीदा तो विशेष छूट की गारंटी नहीं

भीमा कोरेगांव कांडः 2012 में 128 संगठनों का माओवादियों से था संपर्क

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें