देहरादून में जैन समाज के पर्यूषण दशलक्षण महापर्व पर 16 से आत्मबोध संस्कार शिविर

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में पर्यूषण दशलक्षण महापर्व के दौरान जैन समाज द्वारा 16 से 27 सितंबर तक आत्मबोध संस्कार शिविर और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आध्यात्मिक आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के सान्निध्य में कार्यक्रम होंगे, जिसमें 300 श्रद्धालु शामिल होंगे। विभिन्न सत्रों में प्रार्थना, प्रवचन और नाटिका का मंचन होगा।

देहरादून में जैन समाज के पर्यूषण दशलक्षण महापर्व पर 16 से आत्मबोध संस्कार शिविर

देहरादून। पर्यूषण दशलक्षण महापर्व के अवसर पर जैन समाज की ओर से 16 से 27 सितंबर तक आत्मबोध संस्कार शिविर और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में होने वाले आयोजन में देहरादून के अलावा बाहर से करीब 300 श्रद्धालु भी शामिल होंगे। मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि 16 सितंबर को उत्तम क्षमा धर्म के दिन दोपहर में मंगलाचरण और रात 8:30 बजे गांधी रोड स्थित जैन भवन में ‘मेरी भावना’ नाटिका का मंचन किया जाएगा। 16 से 24 सितंबर तक शिविर में सुबह 5:30 से 10 बजे, दोपहर 2:15 से शाम 5 बजे और शाम 6 से रात 9 बजे तक तीन सत्रों में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे।

इनमें प्रार्थना, तत्त्वार्थ सूत्र वाचन, आचार्य भक्ति, सामायिक, अभिषेक-पूजन, प्रतिक्रमण, शंका समाधान, प्रश्न मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाआरती शामिल हैं। जैन धर्म, तत्त्वार्थ सूत्र और दस धर्म पर प्रवचन के साथ बा ब्र. ऋतु दीदीजी द्वारा ‘द आर्ट ऑफ सेल्फ-डिस्कवरी’ ध्यान शिविर भी कराया जाएगा। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर शोभायात्रा और 27 सितंबर को क्षमावाणी कार्यक्रम होगा। शिविर में सुबह भोजन और शाम को अल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी।

Omprakash Sati

लेखक के बारे में

Omprakash Sati

शॉर्ट बायो : ओमप्रकाश सती पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में फारेस्ट, वाइल्डलाइफ, पाल्युशन एंड इनवायरमेंट, मार्केट, टेक और एजुकेशन से जुड़े समाचार लिख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
ओमप्रकाश सती को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में फारेस्ट,वाइल्डलाइफ,एजुकेशन ,मार्केट एंड यूथस से जुड़े विषय पर काम कर रहे हैं।उनको फारेस्ट ,वाइल्डलाइफ और पोल्युशन से जुड़े विषयों का काफ़ी लंबा अनुभव है।


करियर का सफर
ओमप्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में अमर उजाला कॉम्पैक्ट से की थी। इसके बाद अमर उजाला में 2015 तक काम किया। 2015 से वे हिन्दुस्तान के प्रिंट और डिजिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी (पीसीएम)और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद उन्होंने पत्रकारिता की राह चुनी। वे लंबे समय तक क्राइम रिपोर्टिंग में भी रहे। जिस कारण हार्ड खबरों में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। एजुकेशन, वाइल्डलाइफ, पोल्युशन और इनवायरमेंट से जुड़े शोधों में उनकी रुचि और पकड़ है।


विशेषज्ञता
प्राइमरी एंड हायर एजुकेशन
इंडियन वाइल्डलाइफ एक्ट्स एंड लॉ
करियर विकल्प
हिमालयन वाइल्डलाइफ
ह्यूमन वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट
हिमालयन फ्लोरा एंड फोना

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेहरादून में जैन समाज के पर्यूषण दशलक्षण महापर्व पर 16 से आत्मबोध संस्कार शिविर