हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बाघू गांव के पूर्व प्रधान के देवर को गोली मारने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर सज्जन, उसके भाई बिजन और विक्की की जमानत याचिका खारिज कर दी। 29 जून को हुई इस घटना में जतिन को गोली मारी गई थी। मामले में अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हैं।

हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

बागपत। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनींद्रपाल सिंह ने बाघू गांव की पूर्व प्रधान के देवर को गोली मारने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सज्जन, उसके भाई बिजन उर्फ बिजेंद्र और विक्की उर्फ विकास की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। इस मामले में कई आरोपी जेल में बंद है। बाघू गांव के रहने वाले विनोद ने एक जुलाई को बागपत कोतवाली मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि गत 29 जून की रात दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर बाघू गांव के हिस्ट्रीशीटर सज्जन गुर्जर, बिजन उर्फ बिजेंद्र, विकास उर्फ विक्की, नवाब, राजेंद्र, रमन, जितेंद्र उर्फ जीतू, शेर सिंह उर्फ कपिल, दीपक चौहान उर्फ कल्लू, शुभम सांगवान निवासी सांकलपुट्ठी और तीन अज्ञात युवकों ने उसके बेटे जतिन को तीन गोली मारी, जिसमें एक गोली सीने में धंस गई।

पुलिस ने तभी मुकदमा दर्ज करते हुए घटना में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर सज्जन, उसके भाई बिजन उर्फ बिजेंद्र और विक्की उर्फ विकास ने न्यायालय में जमानत याचिका दायर कराई, जिसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनींद्रपाल सिंह ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज