बिहार राज्य अंडर-17 ओपन शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जयेश मिश्र का जलवा

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित हुआ बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं बालिका फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता

बिहार राज्य अंडर-17 ओपन शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जयेश मिश्र का जलवा

सिंघौल, निज संवाददाता। पिछले दिनों अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं बालिका फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बेगूसराय निवासी सुशान्त कुमार के पुत्र एरिना ग्रैंड मास्टर (एजीएम) जयेश मिश्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जयेश ने नौ राउंड में छह मुकाबले जीते और तीन मैच ड्रा खेले। उन्होंने कुल 7.5 अंक जुटाए। पूरे टूर्नामेंट में वह अपराजित रहे।

प्रतियोगिता की जानकारी

अंतिम राउंड में उनका मुकाबला खगड़िया के आदित्य कुमार से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसी के साथ जयेश ने खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के दौरान जयेश ने मुजफ्फरपुर के हार्दिक प्रकाश, पश्चिम चंपारण के शिवांश वर्णवाल, दरभंगा के मनीष यादव, खगड़िया के आर्यन कुमार, पटना के ईशान सात्वत तथा छपरा के एरिना इंटरनेशनल मास्टर प्रेम कुमार को हराया। वहीं छपरा के एरिना फिडे मास्टर अंबर श्रीवास्तव, मुजफ्फरपुर के एरिना इंटरनेशनल मास्टर प्रणित सिन्हा और खगड़िया के आदित्य कुमार के साथ मुकाबले ड्रा रहे। प्रतियोगिता में जयेश ने सफेद मोहरों से तीन मुकाबले ड्रा खेले और दो जीत दर्ज की। काले मोहरों से उन्होंने चार मैच जीतकर अपनी रणनीतिक क्षमता का परिचय दिया।

जयेश की प्रेरणा

गौरतलब है कि पिछले महीने पटना में अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पटना जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर-15 ओपन में भी जयेश चैम्पियन बने थे। जयेश की सफलता के पीछे उनके पिता डा. सुशांत कुमार की अहम भूमिका रही। स्वतंत्र शोधार्थी डा. सुशांत यूट्यूब के शतरंज से जुड़े शैक्षणिक वीडियो और शतरंज की पुस्तकों के माध्यम से नियमित रूप से उनका मार्गदर्शन करते हैं। जयेश की मां दरभंगा में शिक्षिका है, इस कारण वह दरभंगा में रहते हुए दरभंगा से खेलता है और दरभंगा के किलकारी बाल भवन केंद्र में शतरंज प्रशिक्षक साकेत कुमार चौधरी से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जयेश मिश्र ने कितने अंक प्राप्त किए?
जयेश मिश्र ने कुल 7.5 अंक जुटाए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिहार राज्य अंडर-17 ओपन शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जयेश मिश्र का जलवा