गोल्डन बेल्स की जाह्नवी ने बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
प्रतापगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई ईस्ट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्डन बेल्स ग्लोबल स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा जाह्नवी शुक्ला ने सिल्वर मेडल जीता। उसकी शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत उसे नेशनल गेम्स में जगह मिली है। प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें जाह्नवी की जीत पर स्कूल प्रशासन ने उसे सम्मानित किया।

मोतिगरपुर, संवाददाता। प्रतापगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई ईस्ट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्डन बेल्स ग्लोबल स्कूल बरौसा की कक्षा आठ की छात्रा जाह्नवी शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन के दम पर जाह्नवी ने नेशनल गेम्स मे जगह बनाई है। स्कूल डायरेक्टर राजेश शुक्ला खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। गोल्डन बेल्स ग्लोबल स्कूल की आशी मिश्रा, एंजेल वर्मा, आर्या शुक्ला, आदिति पांडेय, यशप्रीत जोवेल और जाह्नवी शुक्ला ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इनमें जाह्नवी ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य रेनू शुक्ला ने जाह्नवी का फूल-माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया।विद्यालय के डायरेक्टर राजेश शुक्ला ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का उत्साह वर्धन कर कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता हासिल होती है। जाह्नवी ने सिल्वर मेडल हासिल किया है, उम्मीद है कि कड़ी मेहनत के बल पर वह आगे गोल्ड मेडल भी हासिल देश का नाम रोशन करेगी। स्कूल बॉक्सिंग कोच शुभम धुरिया, सुल्तानपुर खेल एवं शिक्षा परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रेखा देवी, विजय यादव ने भी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी जताई।


