खेलो इंडिया देख प्रेरणा लेने वाली जाह्नवी बिहार टीम में हुई शामिल
पर्सनाल्टी फोटो: जाह्नवी कुमारीहौल है। गौरतलब है कि जूनियर बालिका का ट्रायल 9 अगस्त को यमुना भगत स्टेडियम में हुआ था। इसमें 140 खिलाड़ियों ने भाग

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। खेलो इंडिया देख प्रेरित होकर फुटबॉल को अपना करियर बनाने वाली जाह्नवी कुमारी का बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम में चयन होने से बरौनी गांव में उत्सवी माहौल है। गौरतलब है कि जूनियर बालिका का ट्रायल 9 अगस्त को यमुना भगत स्टेडियम में हुआ था। इसमें 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया। फुटबॉल कैम्प के लिए 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया। 27 अगस्त से 5 सितंबर तक चले कैंप में खिलाड़ियों द्वारा पसीना बहाने के बाद जाह्नवी का चयन हो पाया। गौरतलब है कि कैम्प में शानदार प्रदर्शन के बाद जाह्नवी के साथ 20 खिलाड़ी का चयन किया गया।
टीम कोच संजीव कुमार मुन्ना ने बताया कि जाह्नवी चार बहन ही हैं। मां अस्पताल में सफाई का काम करती हैं जबकि पिता कोलकाता में रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार चला रहे हैं। जाह्नवी ने बताया कि पिछले साल बरौनी खेल गांव में आयोजित खेलो इंडिया गेम देखकर प्रेरणा मिली और वह कड़ी मेहनत करने लगी। पिता सुशील दास सहित पूरा गांव छोटी बच्ची की मेहनत पर नाज कर रहे हैं। संजीव कुमार मुन्ना ने बताया कि बिहार की टीम आंध्र प्रदेश के अनंतपुर गई है। बिहार टीम अपना पहला मुकाबला 11 सितंबर को झारखंड के साथ खेलेगी।

