कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण का होगा प्रयास

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

0 प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर जगदीश निगम का जोरदार स्वागतहमीरपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद

कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण का होगा प्रयास

हमीरपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद जगदीश निगम के कलेक्ट्रेट में प्रथम आगमन पर यमुना पुल में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने जोरदार स्वागत किया। इसका बाद उनका काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां पर डॉ.कलाम सभागार में उन्होने कर्मचारियो को संबोधित किया। डॉ.कलाम सभागार में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जगदीश निगम ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, वेतन वृद्वि, नियमितकरण आदि विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्हें प्रदेश स्तर तक प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इसके लिए शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से पैरवी की जाएगी।इस दौरान लल्लू सिंह कुशवाहा, प्रमोद कुमार सोनकर, लतीफ अहम्मद खान, आशीष कौशल, रुम्मान, रश्मि सचान, बृजनंदन, रविद्रनाथ बाजपेई, रामपाल कुशवाहा, राजेंद्र श्रीवास्तव, बृजकिशोर प्रजापति, प्रशस्ति तिवारी, कामनी सिंह, अनीता यादव, प्रिया मल्होत्रा, विनय कुमार सहित कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण का होगा प्रयास