जगदीश गुरुरानी बने गौसेवा आयोग के सदस्य
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुद्रपुरसितारगंज के जगदीश गुरुरानी को उत्तराखंड गौसेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को आदेश जारी किए। इस आयोग में जगदीश के अलावा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 13 अन्य सदस्य भी शामिल किए गए हैं।

सितारगंज। सितारगंज के जगदीश गुरुरानी उत्तराखण्ड गौसेवा आयोग के सदस्य नामित हुए है। शुक्रवार को संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह ने आदेश जारी किये हैं। जगदीश प्रसाद गोयल निवासी बाजपुर, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं पौद्योगिक विश्वविद्यालय, दयासागर शुक्ल निवासी जसपुर, रविंद्रनाथ निवासी शक्तिफार्म समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 13 सदस्य नामित किये हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


