16 जुलाई को देहरादून में निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में 16 जुलाई 2026 को भगवान श्री जगन्नाथ जी की 8वीं वार्षिक भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश लेकर निकलेगी। लगभग 2,000 से 5,000 श्रद्धालुओं के रथयात्रा में शामिल होने की संभावना है। सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने की अपील की गई है।

16 जुलाई को देहरादून में निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

देहरादून। चैतन्य महाप्रभु नामहट्ट श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट, बिजयपुर, नयागांव, हाथीबड़कला की ओर से 16 जुलाई 2026 को भगवान श्री जगन्नाथ जी की 8वीं वार्षिक भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में बताया कि यह रथयात्रा प्रेम, सेवा, समता, भाईचारे और हरिनाम संकीर्तन का संदेश लेकर निकलेगी। भगवान श्री जगन्नाथ भक्तों को दिव्य दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार 16 जुलाई सुबह 11 बजे लीची बाग में मंगलाचरण, हरिनाम संकीर्तन एवं उद्घाटन समारोह से होगा। दोपहर 12 बजे महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा, जबकि दोपहर 2 बजे रथयात्रा लीची बाग से प्रारंभ होकर सेंट्रियो मॉल पहुंचेगी।

वहां संक्षिप्त हरिनाम संकीर्तन के बाद यात्रा जोड़ी गांव तक जाएगी। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा और भगवान के दर्शन का अवसर श्रद्धालुओं को मिलेगा।आयोजकों के अनुसार इस वर्ष रथयात्रा में लगभग 2,000 से 5,000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ट्रस्ट ने देहरादून एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं और मातृशक्ति से परिवार सहित रथयात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन, हरिनाम संकीर्तन और महाप्रसाद का लाभ लेने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न संस्थाओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

Shailendra Semwal

लेखक के बारे में

Shailendra Semwal

शॉर्ट बायो : शैलेन्द्र सेमवाल पिछले 28 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून में सीनियर कंटेंट क्रिएटर के रुप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव:

पिछले 28 सालों के सफर में शैलेन्द्र सेमवाल ने प्रिंट मीडिया क्षेत्र में विविध विषयों वाले आलेख लिखे हैं। 2008 से वह हिन्दुस्तान के मसूरी सेंटर के प्रभारी रहे। उनके विषयों में इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, शोधात्मक, विश्लेणात्मक, लाइफ स्टाइल, फैशन, फिल्म वर्ल्ड और घटनात्मक खबरें रही हैं। एक फीचर कंटेंट राइटर के रुप में उन्होंने समग्र विषयों पर लिखा है। इतिहास, आंचलिक विषयों और मुद्दों पर उनका गहन अध्ययन है।


कॅरियर का सफर

शैलेन्द्र सेमवाल ने अपने प्रिंट लेखन की शुरूआत अपने स्टडी के दौरान ही कर ली थी। 2003 में अमर उजाला देहरादून में बतौर ट्रेनी कॅरियर शुरू किया। 2004 में विकासनगर और मसूरी अमर उजाला के बतौर ब्यूरो प्रमुख काम किया। वह शिमला, पौड़ी जैसी जगहों पर अमर उजाला, जागरण और हिन्दुस्तान के लिए लिख चुके हैं। इसके अलावा अन्य प्रमुख पत्रिकाओं में भी उनका लेखन चल रहा था। 2008 में उत्तराखंड में हिन्दुस्तान लांच होने के बाद से वह हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं। 2010 से देहरादून में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

शैलेन्द्र सेमवाल ने सन 2000 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि से एमएससी जूलोजी करने के बाद बीजे और एमजेएमसी की डिग्री हासिल की। साहित्य रंगकर्म से जुड़ाव से उनका रुझान पत्रकारिता की ओर हुआ। साहित्य, संस्कृति, मनोरंजन, इतिहास, विज्ञान जैसी बीट पर कमांड है। उनकी शोध परक अनेक लेख ऑल एडिशन, फ्रंट पेज पर प्रकाशित होते रहे हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

कॅरियर में आर्ट, कल्चर, एंटरटेनमेंट, राज्य की राजनीति से जुड़े विषयों पर कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू का अवसर मिला। शैलेन्द्र सेमवाल का मानना है कि पत्रकारिता में विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। लगातार गहराई से जानने की जिज्ञासा रखना ही सार्थक पत्रकारिता महत्वपूर्ण अंग है।


विशेषज्ञता:

बॉलीवुड, उत्तराखंडी फिल्म संगीत, लोककला, नृत्य, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, किसी भी सेलिब्रिटी का उत्तराखंड कनेक्शन तलाशना, हिमालयी पर्यावरण, पारिस्थितिकी, सामाजिक मुद्दे, पर्यावरणीय आंदोलन, राज्य आंदोलन, राज्य का इतिहास, खोजपरक स्टोरी।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News16 जुलाई को देहरादून में निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा