चुनावी प्रक्रिया में भरोसा बहाल करना जरूरी : जगन
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी से मतदाता सूची विवाद का समाधान नहीं होगा। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में लोगों का भरोसा बहाल करने की मांग की। 2024 के आम चुनावों में एनडीए से हार और केवल चार लोकसभा सीटें जीतने के बाद रेड्डी ने ईवीएम पर संदेह जताया था और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी।

अमरावती, एजेंसी। वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी से कोई समस्या हल नहीं होगी। उन्होंने मतदाता सूची को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनावी प्रक्रिया में भरोसा फिर से बहाल करने की मांग की है। वर्ष 2024 के आम चुनावों में वाईएसआरसीपी को एनडीए गठबंधन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी केवल चार लोकसभा सीटों पर सिमट गई। इसके बाद रेड्डी ने ईवीएम पर संदेह जताया और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

