जबलपुर-हरिद्वार बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
हिन्दुस्तान, आगरा
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे जबलपुर और हरिद्वार के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 01703 जबलपुर से 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और शुक्रवार दोपहर 2:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01704 हरिद्वार से 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 3:10 बजे चलेगी और शनिवार शाम 4:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन आगरा कैंट पर भी रुकेगी।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 01703/ 01704 जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल ट्रेन जबलपुर से 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार को और हरिद्वार से 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन जबलपुर से गुरुवार दोपहर 15.30 बजे चलकर शुक्रवार सुबह 4.20 बजे आगरा कैंट और दोपहर 2.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। ट्रेन शुक्रवार को हरिद्वार से दोपहर 3.10 बजे चलकर आगरा कैंट पर रात 1.40 बजे और शनिवार को शाम 4.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

