ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकरतूत जारी: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, LOC पर दागे मोटार्र

करतूत जारी: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, LOC पर दागे मोटार्र

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए मोटार्र दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की।  एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, भारतीय...

करतूत जारी: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, LOC पर दागे मोटार्र
नई दिल्ली, एजेंसीWed, 27 Sep 2017 10:55 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए मोटार्र दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की। 

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ और भीमबेर गली सेक्टर में सुबह करीब सवा आठ बजे से बिना किसी उकसावे के अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने छोटे हथियारों, स्वचालित रायफलों से गोलीबारी की और मोटार्र दागे।

इन पंक्तियों के लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी। इससे पहले, 24 सितंबर को पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगी अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए थे। पाकिस्तानी सेनाओं ने 23 सितंबर को जम्मू, सांबा और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया, आरएस पुरा और रामगढ़ तथा पुंछ सेक्टरों में अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सात लोग घायल हो गए थे।

सीमा पार से होने वाली गोलीबारी के कारण अरनिया और आरएसपुरा सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बसी बस्तियों से 20,000 से अधिक लोगों को पलायन कर अन्यत्र जाना पड़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें