जम्मू-कश्मीर :: घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाएं: डीजीपी
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी प्रभात ने घुसपैठ और अन्य सुरक्षा खतरों को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। श्रीनगर में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ाने और स्थानीय समुदायों से बेहतर संपर्क बनाने पर जोर दिया। उन्होंने समय पर सूचनाएं साझा करने और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने की आवश्यकता भी बताई।

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रभात ने मंगलवार को घुसपैठ और अन्य सुरक्षा खतरों को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने और स्थानीय समुदायों के साथ बेहतर संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया है। श्रीनगर में अभियान संबंधी समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी ने समय पर सूचनाएं साझा करने और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने की आवश्यकता बताई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें केंद्रशासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति, अभियानों की तैयारियों और प्रमुख घटनाक्रमों की जानकारी दी।

