आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन 11 जुलाई से चार अगस्त तक

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई से 4 अगस्त तक खुलेंगे। प्रधानाचार्य यजुवेंद्र नाथ ने छात्रों से अपील की कि वे समय पर आवेदन करें। प्रवेश प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी। विस्तृत जानकारी संस्थान एवं ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है।

आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन 11 जुलाई से चार अगस्त तक

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिराथू में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य यजुवेंद्र नाथ ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 11 जुलाई से चार अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी। प्रधानाचार्य ने सभी अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण आवेदन से वंचित न रह जाएं।

साथ ही उन्होंने बताया कि प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी संस्थान एवं ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।