आईटीसी होटल्स के फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल का उद्घाटन

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

भीमताल में आईटीसी होटल्स लिमिटेड ने 63 कमरों वाला फॉर्च्यून लेकव्यू होटल खोला। होटल में शानदार बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाएं हैं। मेहमानों को वेलनेस और मनोरंजन के विशेष अवसर का अनुभव मिलेगा। होटल में स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया जा सकता है। यह कुमाऊं क्षेत्र में एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है।

आईटीसी होटल्स के फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल का उद्घाटन

भीमताल। आईटीसी होटल्स लिमिटेड ने भीमताल में झील और चिनार वृक्षों के बीच 63 कमरों वाले फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल का उद्घाटन किया। मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल चड्ढा ने बताया कि फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल इस क्षेत्र में उनका 12वां होटल है। जो कि कुमाऊं क्षेत्र में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। होटल में 200 मेहमानों के लिए शानदार बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाएं हैं। होटल में आने वाले मेहमान कई तरह की वेलनेस और मनोरंजन सुविधाओं का आनंद भी उठा सकते हैं। हर मौसम के अनुकूल स्विमिंग पूल, सभी सुविधाओं से युक्त जिम की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि खान-पान के उत्साही मेहमानों के लिए होटल में भिन्न-भिन्न प्रकार की डाइनिंग सुविधाएं हैं।

दिन भर खुला रहने वाला रेस्टोरेंट जोडियाक स्थानीय कुमाउनी स्वाद और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पसंद किए जाने वाले व्यंजनों का मेल पेश करता है। होटल के मालिक हेमंत द्विवेदी ने कहा कि फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल का उद्घाटन उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।