हिमवीरों ने फिट रहने के लिए साइकिलिंग की
हिन्दुस्तान, चम्पावत
लोहाघाट में आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रेस का आयोजन किया गया। रेस में आइटीबीपी के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्

जगदीश राय, लोहाघाट। आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रेस का आयोजन किया गया। रेस में आइटीबीपी के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कमांडेंट संजय कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित साइकिल रेस का उद्देश्य जवानों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान जवानों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल रेस में हिस्सा लिया। अधिकारियों ने जवानों को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप सेनानी राजकुमार बोहरा, सहायक सेनानी दीप सैनी, ओमप्रकाश सहित आइटीबीपी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।


