ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलैंडस्लाइड: आईटीबीपी जवानों की बस पर गिरा पत्थर, चार की मौत 

लैंडस्लाइड: आईटीबीपी जवानों की बस पर गिरा पत्थर, चार की मौत 

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों से भरी बस पर पहाड़ से टूटा एक बड़ा पत्थर आकर गिर गया। बस में 20 जवान सवार थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 8...

लैंडस्लाइड: आईटीबीपी जवानों की बस पर गिरा पत्थर, चार की मौत 
ईटानगर शिमला। एजेंसीFri, 29 Jun 2018 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों से भरी बस पर पहाड़ से टूटा एक बड़ा पत्थर आकर गिर गया। बस में 20 जवान सवार थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 8 जवान जख्मी हुए हैं, इनमें से 2 की हालत गंभीर है। इलाके में हफ्तेभर से बारिश हो रही है, यहां 24 जून को भी लैंडस्लाइड में 5 मजदूर दब गए थे। 
वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से शुक्रवार को मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-3 अवरुद्ध हो गया। इसके चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और पर्यटकों, स्थानीय लोगों के वाहन जगह-जगह फंस गए।
 कुल्लू के जिला प्रवक्ता शेर सिंह ने बताया कि माढ़ी के पास चुंबकनाला में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग -3 का करीब 250 मीटर हिस्सा गुरुवार रात धंस गया, जिससे मनाली और रोहतांग पास के बीच यातायात जाम हो गया। शेर सिंह ने बताया कि माढ़ी में गुरुवार रात तेज बारिश के कारण पहाड़ी धसकने से काफी पत्थर और मिट्टी गिरकर नीचे सड़क पर फैल गए। इस सड़क की देखभाल सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) करता है और इनके जवान सड़क से पत्थर, मिट्टी हटाने मशीनरी के साथ मौके पर हैं लेकिन सड़क साफ करने में काफी समय लगेगा, क्योंकि पिछले 24 घंटे में काफी बारिश हुई है और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। यह एकमात्र सड़क है, जो लाहोल-स्पिती जिले को बाकी दुनिया से जोड़ती है। इस सड़क का इस्तेमाल भारतीय सेना जम्मू कश्मीर और लेह लदाख में भारतीय चीनी सीमा पर भोजन, ईंधन और जवानों को पहुंचाने के लिए होता है। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें