खेल-दीप और वंश में होगी खिताबी भिड़ंत

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-- सेमीफाइनल में जीत के साथ दोनों ने बनाई फाइनल में जगह -- एक

खेल-दीप और वंश में होगी खिताबी भिड़ंत

लखनऊ, संवाददाता। एक लाख रुपये इनामी राशि वाले आइटा पुरुष टेनिस टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद एकल और युगल दोनों वर्गों के फाइनलिस्ट की तस्वीर साफ हो गई। एकल में दिल्ली के चौथी वरीयता प्राप्त वंश बिष्ट और मध्य प्रदेश के दूसरी वरीयता प्राप्त दीप मुनीम ने शानदार जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। वहीं युगल में में सार्थक गुलाटी-अजय मलिक तथा पार्थ देवरुखाकर-निरव शेट्टी की जोड़ियां फाइनल में पहुंच गईं。

सेमीफाइनल में एकल वर्ग

केसरी स्पोर्ट्स की देखरेख में आदिल नगर-कल्याणपुर अकादमी में खेले जा रहे टूर्नामेंट में आज पुरुष एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त वंश बिष्ट ने दमदार प्रदर्शन कर मुकाबला एकतरफा बना दिया। वंश ने छठी वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र के निरव शेट्टी को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल 6-2, 6-0 से जीत दर्ज की। वंश ने दमदार सर्विस, सटीक बेसलाइन रैलियों और आक्रामक फोरहैंड विनर्स की बदौलत शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। दूसरे सेट में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को कोई भी गेम जीतने का मौका नहीं दिया और सीधे सेटों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेमीफाइनल की रोमांचक लड़ाई

दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त दीप मुनीम और हरियाणा के प्रशांत के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहला सेट 4-6 से गंवाने के बाद दीप ने शानदार वापसी की। दूसरे सेट में लंबी रैलियों के बीच निर्णायक क्षणों में बेहतर शॉट चयन करते हुए 7-5 से जीत हासिल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। तीसरे और निर्णायक सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार बेसलाइन टेनिस देखने को मिली, लेकिन अहम ब्रेक प्वाइंट भुनाते हुए दीप ने 6-4 से सेट और मुकाबला जीतकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।

पुरुष युगल वर्ग की सेमीफाइनल उपलब्धियाँ

पुरुष युगल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पंजाब के सार्थक गुलाटी और हरियाणा के अजय मलिक की जोड़ी ने राजस्थान के अमित मूंड और पंजाब के आदित्य तिंजानी को 7-6 (2), 6-4 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के पार्थ और निरव शेट्टी की जोड़ी ने राजस्थान के आयुष शर्मा और दिल्ली के वंश बिष्ट को 6-4, 7-6 (4) से हरा कर फाइनल का टिकट कटाया।

सामान्य प्रश्न

आइटा पुरुष टेनिस टूर्नामेंट कब हुआ?
आइटा पुरुष टेनिस टूर्नामेंट गुरुवार को खेला गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।