कोच का उसी खेल का प्लेयर होना जरूरी तो नहीं... राजनेताओं के खेल संघों के अध्यक्ष बनने पर बोले अनुराग ठाकुर
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजनेताओं के खेल संघों के अध्यक्ष बनने पर कहा है कि कोच का उसी खेल का खिलाड़ी होना कोई जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि खेल संघ ऐसे निकाय होते हैं, जिन्हें अपने...

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजनेताओं के खेल संघों के अध्यक्ष बनने पर कहा है कि कोच का उसी खेल का खिलाड़ी होना कोई जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि खेल संघ ऐसे निकाय होते हैं, जिन्हें अपने सदस्यों और पदाधिकारियों को चुनने की स्वतंत्रता होती है। अनुराग ठाकुर ने शिमला में यह बात कही है।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप राजनेताओं के खेल निकायों का नेतृत्व करने के पक्ष में हैं?" इसके जवाब में उन्होंने कहा, ''यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कोच को एक ही खेल खेलना चाहिए। हमारे पास ऐसे कई उदाहरण हैं जिन्होंने खेल नहीं खेला है लेकिन सफल कोच रहे हैं।''
#WATCH | It is not important that the coach should have played the same game & we have many examples who have not played the game but have been successful coaches: Union Sports Minister Anurag Thakur on being asked-- "Are you in favour of politicians heading sports bodies?" pic.twitter.com/gAeeojnuq9
— ANI (@ANI) August 20, 2021