इन्फो-- अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने का परीक्षण सफल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- इसरो ने गगनयान के दो मॉड्यूल को अलग करने में कामयाबी हासिल की -

इन्फो-- अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने का परीक्षण सफल

बेंगलुरु, एजेंसी। भारतीय अतंरिक्ष एजेंसी इसरो ने अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर लाने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसरो ने गगनयान मिशन के तहत क्रू मॉड्यूल और सर्विस मॉड्यूल को अलग करने वाले सिस्टम के कई परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इसरो का पहला मानवरहित गगनयान मिशन जी1 इसी साल लॉन्च करने का लक्ष्य है। उससे पहले यह परीक्षण बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापस लाने में मदद मिलेगी:

गगनयान के दो मॉड्यूल

साथ जुड़े होते हैं दो मॉड्यूल

- अंतिरक्ष में जाने वाले गगनयान के ऑर्बिटल मॉड्यूल में दो मुख्य हिस्से हैं।

- पहला क्रू मॉड्यूल, जिसमें अंतरिक्ष यात्री बैठेंगे।

- दूसरा सर्विस मॉड्यूल, जो मिशन के दौरान जरूरी सेवाएं और सहायता उपलब्ध कराता है।

- दोनों मॉड्यूल एक खास सिस्टम के जरिए आपस में जुड़े होते हैं।

- अंतरिक्ष में मिशन के दौरान ये एक साथ काम करते हैं।

धरती पर वापसी के लिए मॉड्यूल अलग करना जरूरी

इन्हें अलग करना है जरूरी

जब अंतरिक्ष यात्रियों के धरती पर लौटने का समय आता है तो क्रू मॉड्यूल को सर्विस मॉड्यूल से अलग होना पड़ता है। इस प्रक्रिया में विशेष विस्फोटक उपकरणों और अलग करने वाले सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया तय क्रम में पूरी होनी जरूरी है, ताकि क्रू मॉड्यूल सुरक्षित तरीके से पृथ्वी पर लौट सके। गगनयान मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों का क्रू मॉड्यूल समुद्र में उतरेगा।

तिरुवनंतपुरम में हुआ परीक्षण

किस तरह किया गया परीक्षण?

इसरो ने इस परीक्षण को केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में किया। दोनों मॉड्यूल को जोड़कर एक असल ऑर्बिटल मॉड्यूल बनाया गया। परीक्षणों में दोनों मॉड्यूल के बीच मौजूद कई कनेक्शनों को काटा गया। यह भी जांचा गया कि अलग होने के दौरान लगने वाले झटकों से क्रू मॉड्यूल के अहम उपकरणों पर कितना असर पड़ता है।

अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण में भी उपयोगी

अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने के काम आएगा

भारत की योजना 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की है। गगनयान के मॉड्यूल अलग करने का टेस्ट अंतरिक्ष स्टेशन बनाने में भी काम आ सकता है। इसे बनाने के लिए अलग-अलग मॉड्यूल को अंतरिक्ष में जोड़ना और उन्हें अलग करना जरूरी है। गगनयान का यह परीक्षण मॉड्यूल अलग करने से जुड़ा है। इससे पहले इसरो ने जनवरी 2025 में दो अलग यानों को जोड़ने यानी डॉकिंग का भी सफल परीक्षण किया था।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦गगनयान के ऑर्बिटल मॉड्यूल में कौन-कौन से दो मुख्य हिस्से हैं?−
इसमें क्रू मॉड्यूल और सर्विस मॉड्यूल हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइन्फो-- अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने का परीक्षण सफल