ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशचांद से विक्रम के सिग्नल का इंतजार, इस बीच इसरो चीफ एस सोमनाथ ने भारतवासियों को भेजा खास संदेश

चांद से विक्रम के सिग्नल का इंतजार, इस बीच इसरो चीफ एस सोमनाथ ने भारतवासियों को भेजा खास संदेश

Isro Chief Special Message- चांद पर सूर्य निकले आज तीसरा दिन है लेकिन, अभी तक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। इस बीच इसरो चीफ ने भारतीयों को खास संदेश भेजा है।

चांद से विक्रम के सिग्नल का इंतजार, इस बीच इसरो चीफ एस सोमनाथ ने भारतवासियों को भेजा खास संदेश
Gaurav Kalaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 25 Sep 2023 11:41 AM
ऐप पर पढ़ें

Isro Chief Special Message- चांद पर सूर्य निकले आज तीसरा दिन है लेकिन, अभी तक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। इसरो की टीम लगातार विक्रम और प्रज्ञान को सिग्नल भेज रही है लेकिन, उधर से कोई हलचल नहीं है, दोनो निष्क्रिय पड़े हैं। हालांकि इसरो को उम्मीद है कि जैसे-जैसे सूर्य की तपिश बढ़ेगी, प्रज्ञान और विक्रम जगेंगे और सिग्नल रिसीव करेंगे। इस बीच इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने भारतवासियों के लिए खास संदेश जारी किया है।

22 सितंबर से इसरो की टीम चांद पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है। महीने की शुरुआत में चांद पर सूर्यास्त के बाद दोनों को स्लीपिंग मोड में डाल दिया गया था। चांद पर रात हो जाने के बाद तापमान -200 डिग्री चले जाता है। जिससे प्रज्ञान का काम कर पाना मुमकिन नहीं था। ऐसे में इसरो ने प्रज्ञान को सौर ऊर्जा से चार्ज करके निष्क्रिय कर दिया था। चांद पर सूरज उगने के साथ ही प्रज्ञान को जगाने की कोशिश की जा रही है। 

इस बीच इसरो चीफ एस सोमनाथ ने भारतीयों के लिए खास मैसेज जारी किया है।

इसरो ने X(जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर लिखा है- 'चाँद पर है भारत! इसरो चीफ से सभी भारतीयों के लिए एक खास संदेश सुनिए।" पोस्ट में संलग्न वीडियो में एस सोमनाथ कह रहे हैं कि चंद्रयान-3 महाक्विज में विशेष रूप से भाग लें और इस ऐतिहासिक चंद्र लैंडिंग का जश्न मनाएं।

चंद्रयान-3 महाक्विज़ क्या है?
इसरो वर्तमान में अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धि का सम्मान करने वाले समारोहों के हिस्से के रूप में MyGov प्लेटफॉर्म पर चंद्रयान 3 महा क्विज़ का आयोजन कर रहा है। चंद्रयान 3 पर इस MyGov क्विज़ का उद्देश्य छात्रों को इस चंद्र मिशन के महत्व और सफल परिणामों को समझाना है, जिसने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर ला खड़ा किया है।

चंद्रयान-3 महाक्विज की डिटेल
चंद्रयान 3 महाक्विज में भाग लेने के लिए, नागरिकों को MyGov पर एक पर्सनल अकाउंट बनाना होगा। चंद्रयान-3 महाक्विज़ के लिए पंजीकरण कैसे कर सकते हैं- 

-https://isroquiz.mygov.in पर क्लिक करें

-"अभी भाग लें" बटन पर क्लिक करें।

-नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, लिंग, देश, राज्य और जिला जैसे विवरण दर्ज करें।

-"आगे बढ़ें" पर क्लिक करें।

-पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।

-ओटीपी दर्ज करें और प्रश्नों के उत्तर देना शुरू करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें