यात्रियों के परिवारों के लिए हवाई अड्डे पर विशेष इंतजाम
इजरायल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने फ्लाईदुबई के यात्रियों के परिवारों के लिए बेन गुरियन हवाई अड्डे पर एक विशेष इंतजार स्थान स्थापित किया है। यह क्षेत्र टर्मिनल-1 में बनाया गया है, जहां परिवार के सदस्य विमान से जुड़ी नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर मदद भी मिल सकेगी।

इजरायल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने फ्लाईदुबई के उस विमान के यात्रियों के परिवारों के लिए बेन गुरियन हवाई अड्डे पर अलग से इंतजार और जानकारी देने की व्यवस्था की है। यह जगह टर्मिनल-1 के घरेलू आगमन हॉल में बनाई गई। यात्रियों के जो परिवार के सदस्य हवाईअड्डे आना चाहते हैं, वे टर्मिनल-1 में बनाए गए इस विशेष क्षेत्र में जा सकते हैं। वहां वे इंतजार कर सकेंगे और विमान से जुड़ी नई जानकारी और अपडेट हासिल कर सकेंगे। अथॉरिटी के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद रहेंगे और जरूरत पड़ने पर परिवारों की मदद करेंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जो लोग विमान के यात्रियों के रिश्तेदार नहीं हैं, वे इस क्षेत्र में न आएं, ताकि यात्रियों के परिवारों को सही तरीके से मदद दी जा सके।
वहीं इजरायली मीडिया में कहा जा रहा है कि विमान को उतारने के लिए सादे कपड़ों में पायलटों की दूसरी टीम ने जिम्मेदारी संभाली थी।


