किसी देश का हाथ हुआ तो भारी कीमत चुकानी होगी : नेतन्याहू

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि यदि फ्लाईदुबई घटना के पीछे किसी देश का हाथ पाया जाता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने हमलावर के इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होने और उसकी जांच किए जाने की बात कही। ईरान पर संदिग्ध संलिप्तता के आरोप भी लगाए गए हैं।

किसी देश का हाथ हुआ तो भारी कीमत चुकानी होगी : नेतन्याहू

येरुशलम, एजेंसी। फ्लाईदुबई घटना के पीछे अगर किसी देश हाथ पाया गया तो उसे बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। ये चेतावनी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को दी। हालांकि, नेतन्याहू ने किसी देश के इस घटना के पीछे होने का कोई सबूत पेश नहीं किया। उन्होंने एक बयान में कहा कि समय बीतने के साथ घटना की तस्वीर स्पष्ट होती जा रही है। उनके अनुसार हमलावर इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था और वह विमान में सवार सभी यात्रियों के साथ विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के इरादे से आया था। उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या उसे किसी ने भेजा था।

जिसने भी उसे भेजा होगा, उसे बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। नेतन्याहू ने किसी देश का नाम संभावित आरोपी के तौर पर नहीं लिया। हालांकि, इजरायल लंबे समय से ईरान पर विभिन्न हमलों में संलिप्तता का आरोप लगाता रहा है। इजरायल और अमेरिका ने फरवरी में ईरान पर हमले किए थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिसी देश का हाथ हुआ तो भारी कीमत चुकानी होगी : नेतन्याहू