‘विरोध के बावजूद शरिया का प्रचार जारी रहेगा’
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कोझिकोड (केरल) के इस्लामिक विद्वान कांथपुरम एपी अबूबकर मुसलियार ने कहा कि शरिया का प्रचार जारी रहेगा। उन्होंने महिलाओं की भूमिका पर विवादस्पद टिप्पणियां की थीं, जिस पर मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने प्रतिक्रिया दी। कांथपुरम ने यह भी कहा कि शरिया अल्लाह द्वारा स्थापित है और इसके प्रति सहयोग की अपील की।

कोझिकोड (केरल), एजेंसी। इस्लामिक विद्वान कांथपुरम एपी अबूबकर मुसलियार ने कहा कि विरोध के बावजूद शरिया का प्रचार जारी रहेगा। इससे पहले, कांथपुरम ने कहा था कि महिलाओं को सार्वजनिक मंचों पर लाने से भारी विनाश होगा। इस टिप्पणी पर कई प्रमुख लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी। मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने इस सोच को 19वीं सदी का विचार बताया था। कांथपुरम ने कहा कि जब हम शरिया की बात करते हैं, तो यह अल्लाह का शरिया है। वह शरिया जिसे पैगंबर ने सिखाया था। उन्होंने कहा कि पैगंबर ने सिखाया था कि शरिया का पालन करने वाले लोगों का एक समूह कयामत के दिन तक बना रहेगा और इसके बारे में बात करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप सभी एक साथ आएंगे और इसमें सहयोग करेंगे।


