खेल : आठ महीने के सत्र का आगाज 10 अक्तूबर से होगा
आईएसएल आठ महीने के सत्र का आगाज 10 अक्तूबर से होगा नई दिल्ली,

आईएसएल आठ महीने के सत्र का आगाज 10 अक्तूबर से होगा
आईएसएल सीजन की जानकारी
नई दिल्ली, एजेंसी। इंडियन सुपर लीग के 2026-27 सीजन का आगाज 10 अक्तूबर से शुरू होगा। इस फुटबॉल टूर्नामेंट का 13वां संस्करण अगले साल मई तक चलेगा। आयोजकों ने शनिवार को यह घोषणा की। नया सीजन पारंपरिक ‘होम-एंड-अवे’ प्रारूप में वापसी करेगा
टीमों की संख्या और भागीदारी
13 टीमें लेंगी हिस्सा : इसमें टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम को ‘शील्ड विनर’ यानि आधिकारिक आईएसएल चैंपियन घोषित किया जाएगा और एशियाई प्रतियोगिता में जगह मिलेगी। इसमें कुल 13 टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें ईस्ट बंगाल, मोहन बागान सुपर जाइंट, बेंगलुरु एफसी, केरला ब्लास्टर्स, एफसी गोवा, मुंबई सिटी एफसी, नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी, ओडिशा एफसी, पंजाब एफसी, इंटर काशी एफसी, चेन्नइयन एफसी, चर्चिल ब्रदर्स एफसी और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली शामिल हैं। हालांकि चर्चिल ब्रदर्स की भागीदारी नियामक मंजूरी पर निर्भर है।
प्लेऑफ और मैचों की संख्या
प्लेऑफ की भी वापसी : आने वाले सीजन में प्लेऑफ की भी वापसी होगी। लीग स्टैंडिंग में शीर्ष छह टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी और आईएसएल ट्रॉफी के लिए चुनौती पेश करेंगी। आठ महीने के सीजन में प्लेऑफ समेत कुल 163 मैच खेले जाएंगे।
पिछला 2025-26 का छोटा सीजन सिंगल-लेग राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला गया था, जिसमें 14 क्लबों में से प्रत्येक ने 13 मैच खेले थे। ईस्ट बंगाल ने 26 अंक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करके पहला आईएसएल खिताब जीता था। मोहन बागान सुपर जाइंट ने भी 26 अंक हासिल किए, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण ईस्ट बंगाल को चैंपियन घोषित किया गया।


