खेल : पूर्व क्षेत्र जीत की दहलीज पर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दलीप ट्रॉफी चेन्नई, एजेंसी। ईशान किशन की कप्तानी पारी के दम पर पूर्व क्षेत्र ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी का चैंपियन बनना लगभग तय कर लिया है।

खेल : पूर्व क्षेत्र जीत की दहलीज पर

दलीप ट्रॉफी चेन्नई, एजेंसी। ईशान किशन की कप्तानी पारी के दम पर पूर्व क्षेत्र ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी का चैंपियन बनना लगभग तय कर लिया है। दक्षिण क्षेत्र की पहली पारी बुधवार को 336 रन पर सिमट गई। कप्तान कप्तान तिलक वर्मा (99) एक रन से शतक से चूक गए। पूर्व ने दक्षिण क्षेत्र को फॉलोआन नहीं दिया।

दलीप ट्रॉफी का वर्तमान हाल

पहली पारी में 372 रन की बढ़त लेने वाले पूर्व ने दूसरी पारी में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 212 रन बना लिए थे। उसकी कुल बढ़त 584 रन की हो गई है। स्टंप्स के समय कुमार कुशाग्र 34 और कोनेन कुरैशी 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों छठे विकेट के लिए 52 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। गुरुवार को मैच का आखिरी दिन है। पहली पारी में विशाल बढ़त के आधार पर पूर्व क्षेत्र का चैंपियन बनना तय है।

ईशान किशन की बल्लेबाजी

पहली पारी में 270 रन बनाने वाले ईशान ने 80 रन बनाए। उन्होंने शुरुआत स्पिनर विजय पर मिड विकेट के ऊपर से छक्के के साथ की। फिर 26वें ओवर में विजय की लगातार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के भी मारे। उन्होंने शिखर मोहन (52) के साथ तीसरे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। चाय के बाद ईशान अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और जल्द ही आउट हो गए। उन्होंने तेज गेंदबाज एमडी निधीश की गेंद पर पडिक्कल को कैच थमाया। इससे चेपॉक में मौजूद दर्शक ईशान का एक और शतक नहीं देख सके। उन्हें वैभव सूर्यवंशी के जल्दी आउट होने से भी निराशा हुई। सूर्यवंशी ने आठ रन बनाए। उन्हें विजय की गेंद पर जगदीशन ने स्टंप कर दिया।

दक्षिण क्षेत्र की स्थिति

इससे पहले दक्षिण क्षेत्र ने छह विकेट पर 242 रन से पारी आगे बढ़ाई। तिलक ने दूसरे छोर पर विकेट गिरने के बावजूद रक्षात्मक रवैया नहीं छोड़ा। अंततः आक्रामक शॉट खेलने के प्रयास में वह ऑफ स्पिनर कुरैशी को वापस कैच दे बैठे और एक रन से शतक से चूक गए। श्रीलंका दौरे के बाद से सिराज अपने पुराने आक्रामक अंदाज की छाया मात्र नजर आ रहे थे। वह अक्सर छोटे रन अप के साथ गेंदबाजी कर रहे थे और उनकी गति भी कम दिख रही थी।

----------------------------

बॉलीवुड में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦दलीप ट्रॉफी में औसत क्या है?−
पूर्व क्षेत्र ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी का चैंपियन बनने की उम्मीद जताई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : पूर्व क्षेत्र जीत की दहलीज पर