इस्कॉन की ओर से जन्माष्टमी महामहोत्सव कल
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
कुशीनगर में इस्कॉन द्वारा 4 सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम कुशीनगर के डॉ. पीके राय के सामने इस्कॉन कार्यालय में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक होंगे। इस अवसर पर भक्तों द्वारा मधुर कीर्तन, कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अंत में भगवान का महाभिषेक और महाप्रसाद प्रदान किया जाएगा।

कुशीनगर। जिले में इस्कॉन की ओर से 4 सितंबर को शाम छह से रात बजे तक विविध कार्यक्रमों के बीच जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सभी आयोजन कसया स्थित डॉ पीके राय के सामने वाली गली में इस्कॉन कार्यालय परिसर में धूमधाम से होंगे। यह जानकारी देते हुए इस्कॉन कुशीनगर के अध्यक्ष हरिगोपाल दास व उपाध्यक्ष गर्ग मुनिदास ने बताया कि कार्यक्रम में कुछ विशिष्ट भक्त नाइजीरिया, अफ्रिका व केन्या से आएंगे। कार्यक्रमों की ऋंखला में मधुर कीर्तन, कथा अमृत, सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भगवान का महाभिषेक होगा। अंत में महाप्रसाद होगा।


