इस्कॉन संस्था की 60वीं वर्षगांठ मनाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नोएडानोएडा में इस्कॉन संस्था के 60 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभु लोकनाथ स्वामी महाराज ने इस्कॉन का उद्देश्य और आध्यात्मिक संदेश भक्तों को बताया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

नोएडा, कुलदीप शर्मा। इस्कॉन संस्था के 60 वर्ष पूरे होने पर सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में सोमवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मंदिर के वरिष्ठ प्रभु लोकनाथ स्वामी महाराज ने इस्कॉन की स्थापना, उसके उद्देश्य और आध्यात्मिक संदेश प्रकाश डालते हुए भक्तों को संबोधित किया। साथ ही भजन-कीर्तन, प्रवचन और प्रसाद वितरण किया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।


