रबी से पहले 554 किमी नहरों की होगी सफाई, टेल तक पानी पहुंचाने की तैयारी

हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

कन्नौज में रबी फसलों की सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग ने नहरों की सफाई करने की योजना बनाई है। लगभग 554 किलोमीटर की 59 नहरों की सफाई की जाएगी। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद सुधारात्मक कार्य शुरू किया जाएगा। इस प्रक्रिया से किसानों को गेहूं, जौ और सरसों की सिंचाई में मदद मिलेगी।

रबी से पहले 554 किमी नहरों की होगी सफाई, टेल तक पानी पहुंचाने की तैयारी

कन्नौज। रबी की फसलों की सिंचाई के दौरान किसानों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए सिंचाई विभाग ने नहरों की सफाई की तैयारी तेज कर दी है। जिले की 59 छोटी-बड़ी नहरों के करीब 554 किलोमीटर हिस्से की सफाई कराई जाएगी। विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी के पास भेज दी है। नहरों में सिल्ट जमा होने और झाड़ियां उग आने से पानी का प्रवाह प्रभावित होता है। इसका सबसे ज्यादा असर नहरों के अंतिम छोर यानी टेल क्षेत्र में पड़ता है। सफाई के बाद पानी का प्रवाह बेहतर होने से गेहूं, जौ और सरसों जैसी रबी फसलों की सिंचाई में किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सिंचाई विभाग के मानकों के अनुसार जिले की कुल नहरों में करीब 64 प्रतिशत की सफाई प्रस्तावित है। विभाग ने इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब प्रशासनिक स्वीकृति और बजट का इंतजार है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सफाई कार्य शुरू कराया जाएगा।सिंचाई खंड कन्नौज के सहायक अभियंता विनय तिवारी ने बताया कि रबी सीजन को देखते हुए सफाई की तैयारियां पूरी हैं। स्वीकृति और बजट मिलते ही टेंडर प्रक्रिया कर काम शुरू कराया जाएगा। विभाग का लक्ष्य सिंचाई की मांग बढ़ने से पहले नहरों की सफाई पूरी करना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरबी से पहले 554 किमी नहरों की होगी सफाई, टेल तक पानी पहुंचाने की तैयारी