आईआरसीटीसी जल्द बदलेगा टिकट बुकिंग सिस्टम

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) जल्द ही अपने टिकट बुकिंग वेबसाइट का नया संस्करण लॉन्च करेगा। इस नए तरीके से यात्रा करने वालों को बुकिंग प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी। भविष्य की योजनाओं में QR कोड और OTP आधारित सेवाएं शामिल हैं।

आईआरसीटीसी जल्द बदलेगा टिकट बुकिंग सिस्टम

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अपने टिकट बुकिंग वेबसाइट में जल्द बड़ा बदलाव करने वाला है। नया वीटा वर्शन लॉन्च करने की तैयारी है, जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में अधिक सुविधा मिलेगी। जानकारों के अनुसार आईआरसीटीसी और सीआरआईएस ने जयपुर एमएनआईटी के छात्रों से भी नए वर्शन पर सुझाव मांगे हैं, ताकि बुकिंग प्रक्रिया और तेज हो सके। नई व्यवस्था में अनावश्यक कैप्चा की जरूरत नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि जुलाई 2025 में आरक्षित टिकट बुकिंग में कई बदलाव किए जाने थे, लेकिन नई व्यवस्था कुछ ट्रेनों तक ही सीमित रह गई थी। आईआरसीटीसी और रेलवे अब क्यूआर कोड, ओटीपी आधारित सुविधा समेत अन्य नई सुविधाएं शुरू करने वाला है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।