जिले से होकर जाएगी भारत गौरव ट्रेन, कराएगी दक्षिण भारत व चार ज्योतिर्लिंग की यात्रा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

आईआरसीटीसी ने शाहजहांपुर जिला के श्रद्धालुओं के लिए दो विशेष धार्मिक यात्राओं का आयोजन किया है। पहली यात्रा 31 जुलाई से 11 अगस्त तक और दूसरी यात्रा 17 अगस्त से 26 अगस्त तक होगी। यात्रियों को विभिन्न मंदिरों के दर्शन के साथ ठहरने और भोजन की सुविधाएँ भी दी जाएंगी।

जिले से होकर जाएगी भारत गौरव ट्रेन, कराएगी दक्षिण भारत व चार ज्योतिर्लिंग की यात्रा

शाहजहांपुर। जिले के श्रद्धालुओं के लिए आईआरसीटीसी ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से दो विशेष धार्मिक यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

यात्रा की जानकारी

जिले के श्रद्धालु यात्रियों के लिए बोर्डिंग स्टेशनों से ट्रेन में सवार होकर यात्रा कर सकते हैं। दोनों पैकेजों में रेल यात्रा, ठहरने, भोजन और स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण की सुविधा शामिल है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पहली यात्रा 31 जुलाई से 11 अगस्त तक 11 रात और 12 दिन की होगी तथा दूसरी यात्रा दूसरी यात्रा 17 अगस्त से 26 अगस्त तक 9 रात और 10 दिन की होगी।

दर्शन स्थल

इसमें श्रद्धालु तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम स्थित रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी तथा मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। इस पैकेज में स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी श्रेणी की सुविधा उपलब्ध है। स्लीपर श्रेणी का किराया 23,560 रुपये, थर्ड एसी का 39,100 रुपये तथा सेकेंड एसी का 51,760 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। हालाकि दोनों यात्राओं में यात्रा भत्ता मेंं बदलाव है, जिसके लिए रेलवे की वेबसाइट को अवश्य चेक करे।

सेवा और बुकिंग

आईआरसीटीसी के अनुसार दोनों यात्राओं में रेल यात्रा, नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने की व्यवस्था तथा एसी और नॉन-एसी बसों से स्थानीय भ्रमण की सुविधा शामिल है। यात्रियों को एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकतें हैं।

अधिकारी प्रश्न

पहली यात्रा की अवधि क्या है?
पहली यात्रा 31 जुलाई से 11 अगस्त तक 11 रात और 12 दिन की होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।