भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन कराएगी सुनहरा सफर

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन कराएगी सुनहरा सफरदक्षिण भारत व 4 ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेचू ऑफ यूनिटी की यात्राझांसी, संवाददाताआईआरसीटीसी ने सुनहरे सफर का मौ

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन कराएगी सुनहरा सफर

झांसी। आईआरसीटीसी ने सुनहरे सफर का मौका दिया है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यह ट््रेप तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) के दर्शन-पूजन कराएगी। ट्रेन गोरखपुर से चलकर मनकापुर, अयोध्या कैंट-सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ , कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से ललितपुर तक रहेगा। यात्रा 31 जुलाई से 11 अगस्त तक 11 रात एवं 12 दिन तक होगा। इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।

इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 23,560 प्रति व्यक्ति रहेगा। स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का 39,100 रुपए रहेगा। कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 51,760 हजार रुपए रहेगा। आईआरसीटीसी द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा 4 ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के साथ स्टेचू ऑफ़ यूनिटी का यात्रा संचालन किया जा रहा है। आईआरसीटीवी मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा के मुख्य आर्कषण महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), स्टेचू ऑफ़ यूनिटी होंगे। गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्ताापुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ , कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ललितपुर तक जाएगी। यात्रा 17 अगस्त से 26 अगस्त तक 09 रात एवं 10 दिन रहेगी। इसमें 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsभारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन कराएगी सुनहरा सफर