खेल : मुकेश, आकाश की घातक गेंदबाजी से शेष भारत फिर चैंपियन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरानी कप में शेष भारत ने जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर दो साल बाद खिताब जीता। मुकेश कुमार ने छह विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए केवल ड्रॉ की जरूरत थी, लेकिन वे दूसरी पारी में 111 रन पर ढेर हो गए। आकाश दीप ने भी तीन विकेट लिए।

खेल : मुकेश, आकाश की घातक गेंदबाजी से शेष भारत फिर चैंपियन

ईरानी कप : जम्मू-कश्मीर को 167 रन से शिकस्त देकर दो साल बार खिताब जीता, रविचंद्रन स्मरण को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया मुकेश, आकाश की घातक गेंदबाजी से शेष भारत फिर चैंपियन

मैच की जानकारी

63 बार अब तक ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत और रणजी चैंपियन टीम आपस में भिड़ी हैं

31 बार शेष भारत ने खिताब जीता, जबकि 15 बार मुंबई की टीम ने भी ट्रॉफी कब्जाई

प्रदर्शन का विश्लेषण

श्रीनगर, एजेंसी। मुकेश कुमार (33 रन, छह विकेट) और आकाश दीप (25 रन, तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की दम पर शेष भारत ने दो साल के बाद फिर ईरानी कप पर कब्जा कर लिया है। उसने खिताब मुकाबले में रविवार को चौथे और आखिरी दिन जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हरा दिया।

रणजी चैंपियन चित : 279 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर की टीम को ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए केवल ड्रॉ की जरूरत थी। लेकिन पहली पारी में 41 रन की बढ़त लेने वाली मेजबान टीम मुकेश और आकाश दीप की धारदार गेंदबाजी के आगे दूसरी पारी में महज 111 रन पर ढेर हो गई।

बल्लेबाजों का प्रदर्शन

सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया (32) और कामरान इकबाल (32) ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़कर जम्मू-कश्मीर को अच्छी शुरुआत दिलाई। आकाश दीप ने इकबाल को पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा।

दोहरे झटके लगे : मुकेश ने लंच से ठीक पहले 15वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर शुभम पुंडीर और कप्तान पारस डोगरा (शून्य) को आउट कर जम्मू-कश्मीर को दोहरा झटका दिया। मुकेश की गेंद हल्की-सी बाहर निकली और डोगरा के डिफेंस को भेद मिडिल स्टंप उखाड़ गई। लंच के समय जम्मू-कश्मीर का स्कोर 19 ओवर में तीन विकेट पर 89 रन था। खजूरिया 36 और अब्दुल समद छह रन पर थे।

लंच के बाद पहली ही गेंद पर आकाश दीप ने खजूरिया को पवेलियन लौटाया। फिर तो जम्मू-कश्मीर की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम ने अगले नौ ओवर में महज 22 रन जोड़कर अपने छह विकेट गंवा दिए।

आकर्षण का कारण

आकाश के पास मौका : मैच में आकाश दीप ने कुल 23.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड के आगामी दौरे को देखते हुए आकाश का यह प्रदर्शन खासा अहम माना जा रहा है। चोट से उबरने के बाद वह अब चयन के लिए पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। वह कीवियों के खिलाफ मौका मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

शेष भारत ने इससे पहले ने दूसरी पारी में बीते दिन के आठ विकेट पर 306 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं की और 319 रन पर ऑलआउट हो गई। जम्मू-कश्मीर की ओर से उमर नजीर, सुनील कुमार और साहिल लोटरा ने तीन-तीन विकेट लिए।

सामान्य प्रश्न

✦ईरानी कप में शेष भारत ने जम्मू-कश्मीर को कितने रन से हराया?−
167 रन से
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : मुकेश, आकाश की घातक गेंदबाजी से शेष भारत फिर चैंपियन