ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश Independence Day 2017: यहां बना देश का सबसे छोटा तिरंगा

Independence Day 2017: यहां बना देश का सबसे छोटा तिरंगा

देश की आजादी के 71वें स्वतंत्रता दिवस के पहले राजस्थान में स्वर्ण शिल्पकार इकबाल सक्का ने दुनिय

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीFri, 11 Aug 2017 05:41 PM

इकबाल सक्का ने दुनिया का सबसे छोटा राष्ट्रध्वज बनाया है

 इकबाल सक्का ने दुनिया का सबसे छोटा राष्ट्रध्वज बनाया है1 / 2

देश की आजादी के 71वें स्वतंत्रता दिवस के पहले राजस्थान में स्वर्ण शिल्पकार इकबाल सक्का ने दुनिया का सबसे छोटा राष्ट्रध्वज बनाया है। बताया जा रहा है कि यह इतना छोटा है कि दुनिया की सबसे पतली सुई के छोटे से छेद से भी निकल सकता है। इस ध्वज को सोने से बनाया गया है। इससे पहले कनाडा में एक स्टूडेंट ने सबसे छोटा राष्ट्रध्वज बनाया था। सक्का ने दावा किया है कि यह उससे भी छोटा है। इस तिरंगे का आकार महज 0.5 मिली मीटर है। 

अगली स्लाइड में जानें कौन है इकबाल सिक्का?

जानें कौन है इकबाल सिक्का?

जानें कौन है इकबाल सिक्का?2 / 2

जानें कौन है इकबाल सिक्का?

उदयपुर के रहने वाले इकबाल सिक्का स्वर्ण शिल्पकारी में हुनर रखते है। इकबाल के नाम पहले भी 52 विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। सबसे पहले इकबाल ने 1991 में सबसे कम वजन की सूक्ष्म स्वर्ण चैन बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुके है।

2004 में विश्व की सबसे सूक्ष्म चाय की केटली, 2009 में विश्व की सबसे सूक्ष्म स्वर्ण स्टाम्प बनाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। यही नहीं उन्होंने करीब 52 ऐसी ही नायाब कृतियां बनाई हैं जो गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वर्ल्ड अमेजिंग विश्व रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सहित कई किताबों में दर्ज हैं।

इकबाल का यह नया रिकॉर्ड उनका 53वॉं विश्व रिकॉर्ड हैं।