कोर्ट के आदेश पर श्रीनगर के एसएसपी पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एक स्थानीय अदालत ने श्रीनगर के एसएसपी डॉ. जी.वी. संदीप चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन पर अदालत के आदेशों की अवहेलना करने और लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं। अदालत ने कहा कि उन्होंने कई बार वारंट पर कार्रवाई नहीं की और इससे अदालत के अधिकार का अपमान हुआ है।

कोर्ट के आदेश पर श्रीनगर के एसएसपी पर केस दर्ज

यहां की एक स्थानीय अदालत ने एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने एक आपराधिक मामले में अदालत के कई आदेशों को न मानकर अदालत के अधिकार का अपमान किया है। अदालत ने आईपीएस अधिकारी पर बार-बार कोई कार्रवाई न करने, लापरवाही बरतने, वारंट पर अमल न करने और सहयोग न करने का आरोप लगाया।जुडिशियल मजिस्ट्रेट तरुण महाजन ने कहा कि यह साफ है कि श्रीनगर के एसएसपी डॉ. जी.वी. संदीप चक्रवर्ती को इस अदालत द्वारा जारी वारंट पर कार्रवाई न करने की आदत है और उन्होंने न केवल एक बार, बल्कि तीन बार इस अदालत के आदेशों की अवहेलना की है।

इससे पता चलता है कि श्रीनगर के एसएसपी ने इस अदालत के अधिकार का अपमान किया है और प्रथम दृष्टया अलग-अलग मामलों में उन्हें सौंपे गए आदेशों/वारंटों पर अमल करने की अपनी ड्यूटी से मुंह मोड़ा है। सहयोग न करने के कारण, अदालत को श्रीनगर के एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि प्रथम दृष्टया वह पुलिस एक्ट, 1961 की धारा 24 के तहत अपराध करने के दोषी लगते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।