ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 31 को संसद घेराव की चेतावनी

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज में चिटफंड कंपनियों में फंसी जमा राशि के लिए पीड़ित निवेशकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो वे 31 जुलाई को संसद का घेराव करेंगे। कई वर्षों से निवेशकों की मेहनत की कमाई फंसी हुई है, जिससे आर्थिक संकट बढ़ रहा है।

ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 31 को संसद घेराव की चेतावनी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार एवं तपजप संगठन के बैनर तले पीड़ित निवेशकों ने जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चिटफंड कंपनियों और विभिन्न सोसाइटियों में फंसी जमा पूंजी का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। पीड़ितों ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो 31 जुलाई को संसद का घेराव और सत्याग्रह किया जाएगा।ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी लाइसेंस प्राप्त चिटफंड कंपनियों के बंद होने के बाद वर्षों से निवेशकों की मेहनत की कमाई फंसी हुई है। इसके कारण अनेक परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना भी मुश्किल हो गया है। पीड़ितों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार जिलाधिकारी कार्यालय तथा जिले की चारों तहसीलों में आवेदन दिए जा चुके हैं। लेकिन अब तक भुगतान की दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता, नर्वदेश्वर पटेल, नरसिंह मौर्य, अंबिका यादव, रविशंकर विश्वकर्मा, पराग, राम नारायण, शिवमंगल गुप्ता, सुदामा प्रसाद, दिनेश धारिया सहित बड़ी संख्या में पीड़ित निवेशक मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।