शिक्षकों के प्रशिक्षण पर खर्च होंगे 16 करोड़

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता बढ़ाने के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह राशि कक्षा 4 से 8 के शिक्षकों की ट्रेनिंग पर खर्च होगी, जिसमें हर प्रखंड से 4-4 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सभी जिलों को यह प्रशिक्षण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षकों के प्रशिक्षण पर खर्च होंगे 16 करोड़

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता में निपुण करने के लिए शिक्षकों की ट्रेनिंग पर 16 करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे। कक्षा 4 से 8 के बच्चों को बुनियादी साक्षरता में निपुण करना है। इसके लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। विभाग ने इसकी राशि आवंटित कर दी है।एससीईआरटी की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिलास्तर पर हर प्रखंड से 4-4 शिक्षकों को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षक के तौर पर प्रशिक्षित करना है। कक्षा चार से पांच और छह से आठ के शिक्षकों को अलग-अलग प्रशिक्षित करना है। सभी जिलों को निर्देश मिला है कि जिलास्तर पर पहले प्रशिक्षण कराया जाए।

जिला स्तरीय प्रशिक्षण में 65 हजार, प्रखंड स्तर के प्रशिक्षण में 43200 खर्च किया जाना है। विभाग ने निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण में 300 रुपये प्रतिदिन की दर से हर प्रतिभागी पर राशि व्यय की जाएगी। इसमें लंच, चाय आदि देना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षकों के प्रशिक्षण पर खर्च होंगे 16 करोड़