आरटीई की बैठक में शामिल न होने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी होगी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा आरटीई के तहत दाखिला

आरटीई की बैठक में शामिल न होने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी होगी

ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा आरटीई के तहत दाखिला न लेने वाले 32 स्कूलों की बैठक बुलाई गई। जबकि नोएडा एयरपोर्ट से पहले फ्लाइट की शुरुआत के कारण जिलाधिकारी बैठक में मौजूद नहीं हो पाई। स्कूलों से मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सवाल जवाब किए गए। वहीं, 32 में से 15 स्कूल बैठक में शामिल नहीं हुए। जिनको नोटिस जारी करने के आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी द्वारा स्कूलों से दाखिला न लेने का कारण पूछा गया, जिस दौरान स्कूलों द्वारा बताया गया कि अपात्र बच्चों का चयन हुआ है, जिनके प्रमाण पत्र भी गलत तरीके से बने हैं।

ऐसे में उन्हें का दाखिला कैसे ले लें। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यदि प्रमाण पत्र गलत बनाए गए हैं तो इसकी जांच होगी। साथ ही, कार्रवाई भी की जाएगी। हर पात्र छात्र का दाखिला विद्यालय में होना चाहिए। वहीं, उन्होंने जो विद्यालय बैठक में शामिल नहीं हुए उनके खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए।साथ ही, अगर विद्यालय द्वारा जवाब नहीं दिया गया तो उनको पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल,एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर 122, द मिलेनियम स्कूल सेक्टर 119, राघव ग्लोबल स्कूल, रामाज्ञा स्कूल सेक्टर 50, संस्कार रोजाजलालपुर, रामाज्ञा स्कूल दादरी, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल नॉलेज पार्क पांच, सेंट मैरी स्कूल नॉलेज पार्क पांच, प्रेजिडियम स्कूल, केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल, रामाज्ञा स्कूल सेक्टर डेल्टा, इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल, ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल पिपलका स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें