एक हफ्ता गुजरने के बावजूद भी नहीं आई पोस्मार्टम की रिपोर्ट
- परिजनों ने कहा कि मुआवजा नही हत्यारोपी की हो जल्द गिरफ्तारी एक हफ्ता गुजरने के बावजूद भी नहीं आई पोस्मार्टम की रिपोर्ट

एक हफ्ते गुजरने के बाद भी थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव निवासी मृतक सतीश की पोस्मार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। जबकि हत्यारोपी का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का दावा है कि पोस्मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वही मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव महमदपुर निवासी सतीश 31 अगस्त की रात तकरीबन 10:15 बजे खाना खाकर अपने घर के बाहर घूम रहे थे। तभी मीरपुर की तरफ से आ रहे मिट्टी से लदे टैक्टर ट्रौली चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ने उसे ट्रैक्टर से कुचलकर दिया। जिससे सतीश की एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो उनमे कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि घटना के बाद आरोपी चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया जबकि उसकी ट्रैक्टर ट्रौली पड़ाव के पास पलट गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी चालक भी ट्रैक्टर ट्रौली के नीचे दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसका उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है。
खनन वैध अथवा अवैध नहीं आई इसकी भी अभी तक रिपोर्ट
आरएसएस से जुड़े सतीश की मौत का मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है। पुलिस एक ओर जहां हादसे का दावा कर रही है वही मिट्टी खनन की जांच के लिए पुलिस एसडीएम और खनन अधिकारी की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जबकि एक हफ्ते गुजर जाने के बाद भी जिले के खनन विभाग को यह पता नहीं चल पाया है कि गांव से निकल रहे ट्रैक्टर ट्रौली में मिट्टी वैध थी अथवा अवैध।
अभी तक नहीं हो सकी हत्यारोपी की गिरफ्तारी
सतीश की मौत के मामले में हत्यारोपी का उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। लेकिन एक हफ्ते बाद भी आरोपी का पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। बताया जा रहा है आरोपी का उपचार चल रहा है उपचार के बाद ही उसकी गिरफ्तारी हो सकेगी। पंरतु अभी तक न तो खनन विभाग की ओर से कोई रिपोर्ट आई और न ही अभी पोस्मार्टम की रिपोर्ट।
थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मामले में जांच चल रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज कल में पोस्मार्टम की रिपोर्ट आ जाएगी, जिसमें मौत के कारणों का भी स्पष्ट हो सकेगा।
----------------


