स्कूल में सीढ़ी गिरने की घटना मामले में आयी जांच रिपोर्ट, दोषियों पर कार्रवाई की अनुशंसा
स्कूल में सीढ़ी गिरने की घटना मामले में आयी जांच रिपोर्ट, दोषियों पर कार्रवाई की अनुशंसा स्कूल में सीढ़ी गिरने की घटना मामले में आयी जांच रिपोर्ट, दोषिय

खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला, अमनी में सीढ़ी गिरने से छात्र की मौत व जख्मी होने की घटना के बाद गठित तीन सदस्यीय टीम ने अपना जांच रिपोर्ट सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में भवन निर्माण में गुणवत्ता में अनदेखी व राशि की निकासी किए जाने आदि मामले को लेकर जिम्मेवार एचएम, अभियंता व अन्य अधिकारियों पर जिम्मेवारी तय कर डीएम विक्रम विरकर ने शिक्षा विभाग को कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। बताया जा रहा है कि जांच टीम में सदर एसडीओ धनंजय कुमार, डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मुक्ति नारायण शामिल थे। डीएम के निर्देश पर जांच टीम ने घटनास्थल की जांच की गई। जांच के दौरान विद्यालय भवन एवं सीढ़ी की संरचनात्मक स्थिति, निर्माण/मरम्मत से संबंधित अभिलेख, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों की भूमिका तथा घटना के संभावित कारणों की विस्तृत पड़ताल किया गया। जांच टीम के द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद इसकी प्रतिलिपि शिक्षा विभाग को भी भेज दिया गया है。
भवन निर्माण का मामला
वर्ष 2018 में किया गया था भवन का निर्माण: जांच के दौरान यह मामला सामने आया कि वर्ष 2018 में निर्मित इस भवन के निर्माण कार्य में तत्कालीन एचएम के द्वारा अनियमितता बरते जाने की बात प्रकाश में आई है। एचएम द्वारा निर्माण कार्य में न ही सम्पूर्ण राशि का उपयोग किया गया और न ही मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराया गया है। उनके विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं अनुश्रवण के लिए जिम्मेवार शिक्षा समिति, एचएम, सम्बंधित अभियंताओं एवं शिक्षा पदाधिकारी पर जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।
वित्तीय अनियमितता के लिए कार्रवाई
वित्तीय अनियिमतता को लेकर होगी कार्रवाई: एचएम द्वारा राशि निकासी किए जाने के बाद भी भवन के गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं कराने समेत अन्य बिन्दुओं को लेकर वित्तीय अनियमितता के तहत भी कार्रवाई होगी। जबकि अनुश्रवण में लापरवाही बरतने वालों पर अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी।
डीएम का बयान
बोले डीएम:
स्कूल में हुए दुर्घटना मामले में तीन सदस्यीय टीम के द्वारा जांच की गई। जांच टीम के द्वारा दिए गए रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग को सूचना दी गई है। भवन के निर्माण में गुणवत्ता में कमी मिली और स्कूल निर्माण को लेकर राशि दी गई थी। उस राशि का पूर्णत: उपयोग भवन निर्माण में नहंी किया गया। पूर्व में भी तात्कालीन एचएम पर एफआईआर का आदेश दिया गया था। अन्य जिम्मेवार को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
विक्रम विरकर, डीएम, खगड़िया।


