फर्जी शिक्षक की शिकायत के बाद जांच का निर्देश
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में एक महिला शिक्षक पर 10 वर्षों से अधिक समय से फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने का आरोप लगा है। प्राथमिक शिक्षा के सहायक निदेशक मो. शाहनवाज ने शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए हैं। महिला शिक्षक के सभी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी और रिपोर्ट मांगी गई है।

मुजफ्फरपुर। सहयोग पोर्टल पर शिकायत आने के बाद प्राथमिक शिक्षा के सहायक निदेशक मो. शाहनवाज ने मीनापुर की एक महिला शिक्षक पर जांच के निर्देश दिये हैं। पोर्टल पर शिकायत की गई थी कि महिला शिक्षक 10 वर्षों से अधिक से फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रही है। सहायक निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारी को महिला शिक्षक के सारे प्रमाणपत्रों की जांच कराने का निर्देश दिया है। जांच की रिपोर्ट भी मांगी है। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गयी है। विभाग में महिला शिक्षक से दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।


