आईपीएस डॉ.जगदीश चंद्र करेंगे मामले की जांच

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 'शुद्धीकरण' प्रकरण की जांच आईपीएस अधिकारी डॉ. जगदीश चंद्र करेंगे। एसएसपी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जांच अधिकारी से मदद कर सकता है। पुलिस सभी तथ्यों और आरोपों की गहनता से जांच करेगी, ताकि निष्पक्षता के साथ सही परिणाम सामने आएं। इस प्रकरण से राजनीतिक और सामाजिक हलचलों में बढ़ोतरी हुई है।

आईपीएस डॉ.जगदीश चंद्र करेंगे मामले की जांच

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए बहुचर्चित ‘शुद्धीकरण’ प्रकरण की जांच अब आईपीएस अधिकारी व एसपी क्राइम नैनीताल डॉ.जगदीश चंद्र करेंगे। एसएसपी ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि इस मामले की विवेचना में सहयोग के लिए कोई भी व्यक्ति जांच अधिकारी से संपर्क कर सकता है। एसएसपी ने कहा कि प्रकरण से जुड़े साक्ष्य, दस्तावेज या अन्य जानकारियां सीधे जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती हैं। जांच के दौरान पुलिस मुख्य रूप से घटना से जुड़े सभी तथ्यों, लगाए गए गंभीर आरोपों और इस पूरे घटनाक्रम में संबंधित लोगों की व्यक्तिगत भूमिका की गहनता से पड़ताल करेगी।

एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र ने स्पष्ट किया कि पुलिस निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ मामले के हर पहलू को खंगाल रही है। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। इस हाई-प्रोफाइल जांच के आदेश के बाद से सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल और तेज हो गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईपीएस डॉ.जगदीश चंद्र करेंगे मामले की जांच