निजी आईडी पर बेचे जमकर रेल टिकट, जांच शुरू

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता त्यौहारी सीजन में निजी आईडी पर मानक से अधिक टिकट बेचने के मामले में जांच कराई जा रही है। बरेली मंडल में 50 से अधिक ऐसी आईडी आ

निजी आईडी पर बेचे जमकर रेल टिकट, जांच शुरू

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । त्योहारी सीजन में निजी आईडी पर मानक से अधिक टिकट बेचने के मामले में जांच कराई जा रही है। बरेली मंडल में 50 से अधिक ऐसी आईडी आईआरटीसी ने पकड़े हैं। जिन्होंने एक-एक दिन में कई-कई टिकट बुक किये। ऐसे आईडी की जांच आरपीएफ और एसआईबी से कराई जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है, निजी आईडी पर पांच से सात टिकट एक महीने में बुक किये जाने का नियम हैं। वह भी अपने परिवारिक सदस्यों के लिए यह सुविधा है। रक्षा बंधन, जन्माष्टमी आदि पिछले दिनों कई त्यौहार पड़े, जिसमें निजी आईडी पर जमकर टिकट की बुकिंग की गई।

एक-एक आईडी पर 15-15 टिकट बुक किये गये। आईआरटीसी लगातार मॉनीटरिंग कर मंडल आफिस रिपोर्ट भेजी गई। इज्जतनगर, मुरादाबाद रेल मंडल से संबंधित आरपीएफ और एसआईबी टीमों को जांच के आदेश दिये गये। दो-दो टीमें लगाकर रेल टिकट बुक करने वालों की जांच कराई जा रही है। बरेली में 11, बदायूं में 12, पीलीभीत में 13 और शाहजहांपुर में 15 निजी आईडी की जांच पड़ताल को टीमें लगी हैं। रेल अधिकारियों का कहना है, हर महीने आईआरसीटी टिकट बिक्री के संबंध में समीक्षा रिपोर्ट भेजी जाती है। जो आईडी संदिग्ध प्रतीत होती हैं, उनकी जांच की जाती है। आईआरसीटीसी में बिना पंजीकरण टिकट बेचना रेल एक्ट में अपराध है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिजी आईडी पर बेचे जमकर रेल टिकट, जांच शुरू