निजी अस्पताल मे मौत की जांच को तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में एक महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की है। महिला को बाइक्स से दुर्घटना के बाद मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच प्रक्रिया शुरू की है।

निजी अस्पताल मे मौत की जांच को तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मेडिकल कॉलेज से रेफर महिला को कथित तौर पर शहर के छावनी रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाए जाने और इलाज के दौरान उसकी मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ चंद्रप्रकाश ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम जल्द ही संबंधित निजी अस्पताल में पहुंचकर इलाज से जुड़ी पत्रावलियों की जांच करेगी और घटना के संबंध में चिकित्सकों व अस्पताल प्रबंधन से जानकारी हासिल करेगी।

जांच प्रक्रिया

मंगलवार को सीएमओ ने बताया कि जांच टीम महिला के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर इलाज और सोमवार को हुई मौत तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी जुटाएगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज से रेफर किए जाने और उसके बाद निजी अस्पताल तक पहुंचने की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जाएगी। परिजनों की ओर से लगाए गए इलाज में लापरवाही और निजी अस्पताल पहुंचाने के आरोपों को भी जांच के दायरे में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच टीम अस्पताल की पत्रावलियों, उपचार संबंधी दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच करेगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। सीएमओ ने कहा कि जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला की मौत का मामला

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की हुई थी मौत

अंगीरा पत्नी चतुरी चौहान मूल रूप से बिहार के धनहा की निवासी थी। उसका मायका पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा में है। रविवार को वह अपने पति के साथ बाइक से आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए जा रही थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पीछे बैठी अंगीरा सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद पति और आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को आनन-फानन में रविंद्रनगर धूस स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन महिला को गोरखपुर ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि युवक ने बेहतर इलाज कराने का भरोसा दिलाया और उन्हें पडरौना शहर के छावनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। परिजनों का कहना है कि निजी अस्पताल में महिला का इलाज शुरू हुआ। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि अस्पताल में महिला का सही तरीके से इलाज नहीं किया गया। समय रहते उसे गोरखपुर ले जाने दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

-----

सामान्य प्रश्न

इस मामले की जांच कौन कर रहा है?
इस मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिजी अस्पताल मे मौत की जांच को तीन सदस्यीय जांच टीम गठित