सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच शुरू

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच शुरूसरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच शुरूसरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच शुरूसरकारी भूमि पर अति

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच शुरू

गांव लश्करपुर ओईया स्थित एक विद्यालय में मान्यता से हटकर कक्षाओं के संचालन और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, अवैध निर्माण की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले की जांच सोनपाल सिंह सतैती राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य को सौंपी है। गुरुवार को टीम शिकायत की जांच करने विद्यालय पहुंची। शिकायतकर्ता ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि विद्यालय को कक्षा एक से आठ तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन विद्यालय में नर्सरी से यूकेजी, कक्षा नौ से 12 तक की कक्षायें भी संचालित की जा रही हैं। आरोप है कि इन कक्षाओं के संचालन के लिए विभाग से मान्यता नहीं ली गई है।

शिकायत में इसे विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुये जांच की मांग की गई थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि विद्यालय के भवन निर्माण में सरकारी प्राथमिक विद्यालय अथवा अन्य सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया हो सकता है। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सरकारी टीम के निरीक्षण की जानकारी मिलने पर बिना मान्यता वाली कक्षाओं के विद्यार्थियों को पहले ही छुट्टी दे दी जाती है, जिससे निरीक्षण के दौरान वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पाती।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच शुरू