सिढ़पुरा में कस्तूरबा छात्रावास में छात्रा की मौत के मामले में जांच शुरू

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

सिढ़पुरा में कस्तूरबा आवासीय छात्रावास की दसवीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रशासन और पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं। परिजनों ने विद्यालय के चपरासी, प्रधानाचार्या और वार्डन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

सिढ़पुरा में कस्तूरबा छात्रावास में छात्रा की मौत के मामले में जांच शुरू

सिढ़पुरा में कस्तूरबा आवासीय छात्रावास के कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले दसवीं की छात्रा के शव के मामले में तीन लोगों पर मुदकमा दर्ज होने के बाद जांच गति पकड़ गई हैं। पुलिस और प्रशासन की दो अलग अलग टीमें जांच करने में जुट गई हैं। प्रशासनिक टीम विभागीय जांच करके अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। वहीं सिढ़पुरा पुलिस ने म़ुकदमे की विवेचना शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में विद्यालय के चपरासी, प्रधानाचार्या एवं वार्डन को नामजद करते हुए छात्रा की मौत के मामले में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि, मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी गई है, संबंधित आरोपियों से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

घटनास्थल का जांच के लिए गहनता पूर्वक निरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में फॉरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन एवं सीसीटीवी कैमरे का कवरेज भी जांच में शामिल किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर डीएम प्रणय सिंह की ओर से एसडीएम पटियाली, डीआईओएस एवं एक बीईओ को शामिल कर एक जांच कमेटी बनाई गई है। प्रशासनिक जांच कमेटी ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसिढ़पुरा में कस्तूरबा छात्रावास में छात्रा की मौत के मामले में जांच शुरू