बीसीई में आज सौंपी जाएगी रैंगिग मामले की रिपोर्ट
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में रैगिंग के मामले में हंगामे की जांच चल रही है। 15 सदस्यीय समिति ने प्राचार्य को रिपोर्ट देने के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय मांगा है क्योंकि सभी सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन नहीं कर पाई है। रिपोर्ट अब बुधवार को सौंपे जाने की उम्मीद है।

भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में शनिवार की रात रैगिंग को लेकर हुए हंगामे की जांच चल रही है। 15 सदस्यीय कमेटी को मंगलवार को अपनी रिपोर्ट प्राचार्य डॉ. विमलेश कुमार को सौंपनी थी, लेकिन कमेटी ने एक दिन का और समय लिया है। कमेटी पूरे सीसीटीवी का फुटेज का अवलोकन नहीं कर पायी थी। इसी कारण उसे पूरा करने के लिए समय मांगा है। अब बुधवार को कमेटी प्राचार्य को रिपोर्ट सौंप सकती है। इसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें:आज बीसीई में आएगी रैगिंग मामले की रिपोर्ट


